(रिपोर्ट@ईश्वर शुक्ला)                                ऋषिकेश/समाचार भास्कर - निर्मल आश्रम संस्थान के एनडीएस और एनजीए स्कूल के सीबीएसई की 12वीं कक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने सम्मानित किया। छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। खुशी के इन पलों को केक काटकर सेलिब्रेट भी किया गया। 


 शनिवार को निर्मल आश्रम ऋषिकेश के परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गुरुबाणी पाठ के साथ हुआ। जिसमे एनडीएस और एनजीए स्कूल के सी.बी.एस.ई की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में स्कूल में शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। एनजीए स्कूल की छात्रा प्रकृति भट्ट ने वाणिज्य वर्ग 95.6% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिनन्दन कुमार ने विज्ञानं वर्ग 93.2% और रिया शर्मा ने वाणिज्य वर्ग 92.2% अंक प्राप्त कर स्कूल में क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एन.डी.एस स्कूल की छात्रा विधि पोखरियाल ने 97.4% अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा सबरवाल ने 96.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं मीमांसा सिंह ने 96.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर दोनो संस्थानों के संस्थापक महंत राम सिंह महाराज और व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज ने दोनों विद्यालयों के मेधावी छात्रों को प्रसाद के रूप में सिरोपा एवं प्रथम, द्वितीय व् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमश: 70 हजार 60 हजार और 50 हजार का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस खुशी के पल को छात्रों ने केक काटकर सेलिब्रेट भी किया। आश्रम की ओर से छात्र-छात्राओं के परिजनों को शिरोपा प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं के माता-पिता ने संस्थान का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय है। जिसका हम धन्यवाद करते हैं। जिस तरीके से हमारे बच्चे एनजीए स्कूल में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ हमारा भी नाम रोशन कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ साथ अच्छे माक्स लाने पर संस्थान लाखो रुपये के स्कॉलरशिप के साथ सम्मानित कर रहा है। कार्यक्रम में निर्मल आश्रम संस्थान के बिक्रमजीत सिंह करमजीत सिंह ललिता कृष्णास्वामी प्रिंसिपल एनडीएस, डा. सुनीता शर्मा प्रिंसिपल एनजीए, अमृतपाल डंग प्रधानाध्यापिका एनजीए अशोक जोशी चरणजीत सिंह हरमनप्रीत सिंह दिनेश शर्मा देवेंदर सिंह भठ्ठी हरप्रीत सिंह (हैप्पी) विनोद बिजल्वान शम्मी पैन्यूली सोहन सिंह व गुरजिंदर सिंह अभय मेहता कृष्ण गोपाल गुलाटी बलविंदर सिंह बॉबी कश्यप संदीप कुमार आदि तमाम सेवादार और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment: